कानपुर देहात में किशोरी लापता,युवक समेत तीन पर आरोप
नगदी व जेवरात भी साथ ले गई, पुलिस किशोरी व आरोपी की तलाश में जुटी

कानपुर देहात में एक नाबालिक किशोरी नगदी व जेवरात लेकर कहीं लापता हो गई।परिजनों ने एक युवक व उसके माता पिता पर किशोरी के बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता किशोरी व आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र का है।
पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति रोजी रोटी कमाने के लिए बाहर रहते हैं।उसकी 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री घर पर उसके साथ में रहकर खेती बाड़ी के कामों में हांथ बंटाती थी।शनिवार दोपहर वह खेतों में काम करने चली गई थी।करीब दो घंटे बाद जब वह घर लौटी तो उसकी बेटी घर पर नहीं मिली।
काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ सुराग नहीं मिला।पड़ोसियों से जानकारी करने पर पता चला कि मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर बंजारा डेरा निवासी मानवेंद्र उर्फ जैकी,उसके पिता सबल शक्त नायक व मां रेशमा उसकी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गए हैं।
महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी घर में रखे करीब 15000 रुपए नगद व जेवरात भी अपने साथ ले गई है।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।किशोरी समेत आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।



