लखनऊउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

Breaking: घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, यूपी में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, 30 मई से 1 जून तक कई जिलों में तेज बारिश और तूफान की चेतावनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर खतरनाक करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासनिक अमला भी सतर्क हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार मध्य पाकिस्तान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 30 मई से 1 जून के बीच पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

80 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं, जो झोंकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

ओलावृष्टि और भारी बारिश का भी खतरा

30 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की संभावना भी व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इन दिनों रहेगा ज्यादा असर

30 मई: गरज-चमक, वज्रपात, तेज आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश की संभावना

31 मई: प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाओं का अनुमान

1 जून: कहीं-कहीं मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश

2 और 3 जून: मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना

लोगों के लिए एडवाइजरी

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को भी फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।


ये भी पढे-  यूपी में मौसम का यू-टर्न: कहीं 100 किमी की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश, तो कहीं लू का अलर्ट


Related Articles

AD
Back to top button