कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में किशोर को जहरीले कीड़े ने डसा,हालत गंभीर
भेजा गया जिला अस्पताल

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौर गांव में मंगलवार को एक किशोर को जहरीले कीड़े ने डस लिया।किशोर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गौर गांव निवासी गब्बर ने बताया कि उनका 11 वर्षीय भतीजा अनिकेत खेतों में आम की लकड़ी तोड़ने गया था।इसी दौरान उसे जहरीले कीड़े ने डस लिया।
जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।परिजनों ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात अनिकेत की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जहां पर उसका उपचार जारी है।
also read- वर्ष 2023-24 के लिये ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता‘‘ पुरस्कार हेतु प्रेषित करें प्रस्ताव/आवेदन



