कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में किशोर ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर गांव में बुधवार को एक 13 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

मृतक की पहचान गौरीशंकर के पुत्र चतुर सिंह उर्फ शिवा के रूप में हुई है।शिवा पड़ोस के एक स्कूल में कक्षा 7 का छात्र था।बुधवार को उसने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी लेकर आए।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में नाबालिक का शारीरिक शोषण तथा धर्म परिवर्तन की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

शिवा की मौत से मां सरिता,भाई शिवम,बहन शीतल,राखी का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button