कानपुर देहात में खड़े ट्रक से टकराई बस, 09 यात्री घायल
कानपुर देहात के अकबरपुर में हाइवे पर एक सड़क हादसा हुआ।औरैया इटावा हाइवे पर गणेश ढाबा के पास खड़े ट्रक में बिहार नंबर की बस ने जोरदार टक्कर मार दी।

- पुलिस बोली कोई जनहानि नहीं हुई
- औरैया इटावा हाइवे पर हुआ हादसा
कानपुर देहात के अकबरपुर में हाइवे पर एक सड़क हादसा हुआ।औरैया इटावा हाइवे पर गणेश ढाबा के पास खड़े ट्रक में बिहार नंबर की बस ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में 9 यात्री घायल हुए हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।चिकित्सकों के अनुसार किसी भी यात्री को गंभीर चोंट नहीं आई है।एक घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई अन्य का उपचार जारी है।सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू रूप से चालू कराया।अकबरपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सभी यात्री सुरक्षित हैं।घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



