कानपुर देहात में खेत में मिले शव की हुई पहचान
कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।मल्लाहनपुरवा गांव के खेत में एक युवक का शव बरामद हुआ है।मृतक की पहचान हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अन्ना निवासी राजेश के पुत्र अंकित के रूप में हुई है

- परिजनों में मचा कोहराम
- पुलिस गहराई से छानबीन में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।मल्लाहनपुरवा गांव के खेत में एक युवक का शव बरामद हुआ है।मृतक की पहचान हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अन्ना निवासी राजेश के पुत्र अंकित के रूप में हुई है।घटना 21 अप्रैल की है।अंकित ने शाम 4 बजे अपने घर फोन कर बताया था कि वह मल्लाहनपुरवा धरिया में घूम रहा है।इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका।परिजन फोन की लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश में पहुंचे।वहां उन्हें खेत में अंकित का शव मिला।सूचना मिलते ही मंगलपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक के पिता राजेश ने थाने में तहरीर दी है।प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



