उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला सकीना की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना डेरापुर में दर्ज की गई थी।महिला को सकुशल उसके पति के सुपुर्द किया गया है।6 सितंबर को जहली डेरापुर निवासी इसराइल ने अपनी पत्नी सकीना की गुमशुदगी संबंधी रिपोर्ट थाना डेरापुर में दर्ज कराई थी

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला सकीना की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना डेरापुर में दर्ज की गई थी।महिला को सकुशल उसके पति के सुपुर्द किया गया है।6 सितंबर को जहली डेरापुर निवासी इसराइल ने अपनी पत्नी सकीना की गुमशुदगी संबंधी रिपोर्ट थाना डेरापुर में दर्ज कराई थी।इसराइल ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सकीना घर से अचानक कही लापता हो गई है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की।सोमवार को इसराइल के ससुरालीजन सकीना को सकुशल लेकर चौकी मुँगीसापुर पहुंचे।पुलिस ने विधिक कार्यवाही के पश्चात सकीना को सकुशल उसके पति के सुपुर्द कर दिया।चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी ने बताया कि महिला को सकुशल उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button