कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के दशहरा सुजानपुर में ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।

- दबंगों ने व्यक्ति को बंधक बनाकर की मारपीट
- सात के खिलाफ केस दर्ज,पुलिस जांच में जुटी
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के दशहरा सुजानपुर में ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। संजय सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव के धर्मवीर और अशोक ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे।ज्योराखनपुर्वा के नीरज ने ट्रैक्टर से जमीन जोतने का प्रयास किया।जब संजय ने इसका विरोध किया तो नीरज ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की।
आरोप है कि नीरज और उसके साथियों ने संजय को बंधक बना लिया।उन्होंने गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर धर्मवीर, अशोक,विशाल,नीरज समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।मामले की जांचकर कार्यवाही की जाएगी।



