कानपुर देहात में घर में घुसकर महिला से मारपीट,जान से मारने की धमकी
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बिरहुन गांव में दबंगों ने एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की।इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला को जातिसूचक गालियां दिए हुए जान से मारने की धमकी दी

- पति भीख मांगकर करता है गुजर बसर
- रिपोर्ट दर्ज
- महिला ने की कड़ी कार्यवाही की मांग
- पुलिस जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बिरहुन गांव में दबंगों ने एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की।इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला को जातिसूचक गालियां दिए हुए जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता शीला देवी ने शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बुधवार को सुबह करीब 11.30 बजे जब वह अपने घर पर अकेली थी और खाना बना रही थी।आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के मोहित,शोभित,राजेंद्र और दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आए।उन्होंने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए घर में तोड़फोड़ की।आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।जब उसने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंच गए।इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।शीला देवी ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार अत्यंत गरीब है और उनके पति भीख मांगकर परिवार का भरण पोषण करते हैं।पीड़िता ने बताया कि घर के बगल में खड़ी छोटी सी दीवाल को भी उनकी महिलाओं ने गिरा दिया।जिसका वीडियो भी उसके पास मौजूद है।पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है।



