कानपुर देहात में चौंकाने वाली घटना: किशोरी ने पड़ोसी युवक पर घर घुसकर जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया
आरोपी पर गंभीर आरोप, किशोरी को फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने एक युवक पर बदनीयती से घर में घुसकर जबरन संबंध बनाने के गंभीर आरोप लगाए है।विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के फोटो वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट थाना मूसानगर में दर्ज कराई है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना 22 मई 2026 को सुबह करीब 10.22 बजे हुई।किशोरी घर पर अकेली थी तभी उसने पड़ोसी युवक सौरभ यादव को छत के नीचे जीने से उतरकर घर में आते देखा।किशोरी ने तुरंत खुद को कमरे में बंद कर लिया।पीड़िता किशोरी ने थाने में दी गई लिखित तहरीर में बताया कि मूसानगर कस्बे के रहने वाले एक युवक से दो साल पहले उसकी दोस्ती हुई थी।
आरोप है कि युवक ने बहला फुसलाकर किशोरी के कुछ फोटो,वीडियो बना लिए थे और वह उसे लगातार परेशान कर रहा था।घटना वाले दिन आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि यदि वह उसके साथ संबंध नहीं बनाएगी तो वह उसकी फोटो,वीडियो वायरल कर उसे बदनाम कर देगा।थानाध्यक्ष रीना गौतम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है।साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढे- कानपुर देहात- मूसानगर पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की नकदी बरामद



