कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में छात्रा लापता,परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

इस घटना के बाद से ही परिवार में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है।15 वर्षीय छात्रा 27 दिसम्बर की सुबह 8 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकलीं थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता के पिता ने थाना मंगलपुर में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी झींझक स्थित एक विद्यालय में पढ़ती थी।उस दिन विद्यालय में शीतकालीन अवकाश था।जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लगा।

परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।लापता छात्रा की तलाश कराई जा रही है।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: नवीपुर में बसपा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, मायावती के जन्मदिवस की तैयारियों पर हुई चर्चा

Related Articles

AD
Back to top button