कानपुर देहात में जंगल में लकड़ियां बीनने निकलीं दो किशोरियां लापता,परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम रतवा मौजा नाही जूनिया की रहने वाली दो किशोरियां रविवार को रहस्यमय ढंग से कहीं लापता हो गईं।परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है

- पुलिस लापता किशोरियों की तलाश में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम रतवा मौजा नाही जूनिया की रहने वाली दो किशोरियां रविवार को रहस्यमय ढंग से कहीं लापता हो गईं।परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है साथ ही पुलिस ने लोगों से मदद की अपील की है।थाना क्षेत्र के रतवा मौजा नाही जूनिया निवासी धर्मेंद्र सँखवार ने रविवार को थाना गजनेर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उनकी दो नाबालिक पुत्रियां लक्ष्मी 12 वर्ष व प्रीति 7 वर्ष रविवार को सुबह करीब 9 बजे जंगल में लकड़ियां बीनने गई थीं।परन्तु वापस घर नहीं लौटीं।काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कहीं पता नहीं चल सका है।लक्ष्मी का रंग सांवला,आंख,नाक,कान कद औसत,चेहरा गोल है।उसने गुलाबी टॉप,गुलाबी पायजामी व क्रीम कलर की चप्पल पहन रखी है।वहीं प्रीति ने गुलाबी टॉप व नीले रंग की हॉफ जींस पहन रखी है तथा पैरों में कुछ भी नहीं पहने है।पुलिस ने लापता किशोरियों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर संपर्क सूत्र सोशल मीडिया सेल 9454457668,संपर्क सूत्र क्षेत्राधिकारी अकबरपुर 9454401470 तथा संपर्क सूत्र प्रभारी निरीक्षक थाना गजनेर 9454403696 पर सूचना देने की बात कही है।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।लापता किशोरियों की तलाश की जा रही है।उन्हें जल्द ढूंढ निकाला जाएगा।



