कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में जहरीले कीड़े के काटने से भट्टा मजदूर की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात में शुक्रवार को जहरीले कीड़े के काटने से एक भट्ठा मजदूर की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
कानपुर देहात में शुक्रवार को जहरीले कीड़े के काटने से एक भट्ठा मजदूर की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
मामला कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हलधरपुर गांव के निकट एक ईंट भट्टे का है।यहां पर शुक्रवार को ईंट भट्टा में काम करने वाले एक भट्ठा मजदूर को किसी जहरीले कीड़े ने डस लिया।जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।
आनन फानन में उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी लाया गया।जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।युवक की पहचान बरौर थाना क्षेत्र के रायरामापुर गांव निवासी रवि गौतम उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में की गई।घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।शनिवार को परिजनों ने मृतक युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।



