G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

कानपुर देहात में टायर फटने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा,दो यात्री घायल

घायलों को भेजा गया अस्पताल, चालक फरार, पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी

कानपुर के शिवली कल्याणपुर मार्ग पर शुक्रवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।ऑटो कल्याणपुर से बैरी की तरफ जा रहा था तभी राजपुर गांव की पुलिया के पास ऑटो का अगला टायर फटने से यह हादसा हुआ।

ये भी पढ़े- पुखरायां: रोजगार मेले में 59 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

टायर फटने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला।हादसे में दो यात्री घायल हुए हैं।घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।अपराध निरीक्षक शीलेंद्र कुमार यादव ने घायलों को उपचार के लिए शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

ये भी पढ़े- राजपुर में नहर में उतराता मिला अज्ञात शव,फैली सनसनी

घायलों में चौबेपुर के निगोहा गांव निवासी शिवांक और कल्याणपुर निवासिनी मुन्नी देवी शामिल हैं।अन्य यात्रियों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है।हादसे के बाद ऑटो चालक ऑटो छोड़ मौके से फरार हो गया।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।फरार ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

भोगनीपुर: संस्कृति कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मानसिक स्वास्थ्य पर “चली कहानी” कार्यशाला

कानपुर देहात। युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव और अवसाद की समस्या को देखते हुए शुक्रवार को संस्कृति कॉलेज ऑफ फार्मेसी… Read More

1 minute ago

किसानों के बीच पहुंचीं मंत्री प्रतिभा शुक्ला, खुद खाद वितरण कराया

कानपुर देहात। किसानों को खाद की कमी से हो रही परेशानी को देखते हुए प्रदेश सरकार की मंत्री और स्थानीय… Read More

40 minutes ago

रूरा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार

कानपुर देहात। रूरा थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में एक महिला और एक पुरुष को… Read More

46 minutes ago

रनियां में करेंट लगने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए कानपुर भेजा गया शव

कानपुर देहात। रनियां थाना क्षेत्र के कुंदनपुर में एक ग्लास की दुकान में काम करते समय करेंट लगने से एक… Read More

1 hour ago

रनियां में मिलावटी तेल की शिकायत पर दो फैक्ट्रियों पर छापा, चार सैंपल लिए गए

कानपुर देहात। रनियां औद्योगिक क्षेत्र में मिलावटी खाद्य तेल की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश पर उपजिलाधिकारी… Read More

1 hour ago

“नो हेलमेट नो फ्यूल” अभियान का उल्लंघन, 8 चालकों का हुआ चालान

कानपुर देहात:  शासन के निर्देशों के क्रम में व जिलाधिकारी कपिल सिंह के मार्गदर्शन में "नो हेलमेट नो फ्यूअल विषयक… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.