कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत,रेलवे ट्रैक पर मिला शव

कानपुर देहात में बीती सोमवार की रात ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान डेरापुर थाना क्षेत्र के हथूमा गांव निवासी 22 वर्षीय शैलेंद्र बाबू के रूप में हुई है।

Story Highlights
  • आधार कार्ड से हुई पहचान, परिजनों में मचा कोहराम
  • पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

कानपुर देहात में बीती सोमवार की रात ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान डेरापुर थाना क्षेत्र के हथूमा गांव निवासी 22 वर्षीय शैलेंद्र बाबू के रूप में हुई है।

हादसा कानपुर देहात के दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर झींझक रेलवे स्टेशन के पास हुआ।झींझक रेलवे स्टेशन के जीआरपी चौकी प्रभारी अर्पित तिवारी ने बताया कि रात करीब 8 बजे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली कि पश्चिमी ओवरब्रिज के नीचे खंभा नंबर 1081/32 डाउन लाइन पर एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई।

मृतक के पिता राजबहादुर ने झींझक चौकी पहुंचकर उसकी पहचान अपने बेटे शैलेन्द्र बाबू के रूप में की।हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।जीआरपी चौकी प्रभारी अर्पित तिवारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button