उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत,साथी घायल

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।दोनों खेतों से धान लाकर लौट रहे थे।इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया।यह हादसा गांव के पास हुआ

Story Highlights
  • परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।दोनों खेतों से धान लाकर लौट रहे थे।इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया।यह हादसा गांव के पास हुआ।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत दोनों घायलों को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर उन्हें उपचार के वास्ते सीएचसी भेजा।जहां मौजूद चिकित्सक ने ट्रैक्टर चालक नरेंद्र राजपूत को मृत घोषित कर दिया,जबकि उसके साथी जितेंद्र की हालत सामान्य बनी हुई है।नरेंद्र राजपूत की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर पलटने से यह हादसा हुआ है।पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button