उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर द्वारा बाइक में टक्कर मार दिए जाने के चलते बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें राजपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है

Story Highlights
  • पिता पुत्र गंभीर
  • भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर द्वारा बाइक में टक्कर मार दिए जाने के चलते बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें राजपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्हौर निवासी राहुल अपने पिता ओंकार के साथ सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया गांव में अपने जीजा गोबिंद के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।तभी राजपुर रमऊ सड़क मार्ग पर सलेमपुर गांव के सामने एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।चीख पुकार सुनकर राहगीरों और ग्रामीणों ने उन्हें एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए राजपुर पीएचसी पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांचकर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button