कानपुर देहात: नगर पंचायत सिकंदरा में गूंजा ‘वंदे मातरम’, राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल की उपस्थिति में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
नगर पंचायत कार्यालय से पटेल चौराहे तक जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
कानपुर देहात। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तहसील सिकंदरा अंतर्गत नगर पंचायत सिकंदरा में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नगर पंचायत कार्यालय से पटेल चौराहे तक निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा और ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन रहा।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा पाल तथा उप जिलाधिकारी सिकंदरा उषा सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया।
तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए पटेल चौराहे पर संपन्न हुई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तथा वंदे मातरम राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करता है। इस तरह के आयोजनों से आमजन में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और कर्तव्यबोध की भावना और अधिक सशक्त होती है।
ये भी पढे- पुखरायां में तिरंगे के साथ निकले छात्र, ‘हर घर तिरंगा’ का दिया एकता का संदेश



