उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में डिप्रेशन में राजमिस्त्री ने की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के रनियां कस्बे के विसायकपुर चौराहे के पास किराए के मकान में रह रहे 30 वर्षीय राजमिस्त्री विकास गुप्ता ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।विकास मूलरूप से फिरोजाबाद के रामनगर का रहने वाला था और अपनी पत्नी दीप्ति और बेटी के साथ यहां रह रहा था

पुखरायां।कानपुर देहात के रनियां कस्बे के विसायकपुर चौराहे के पास किराए के मकान में रह रहे 30 वर्षीय राजमिस्त्री विकास गुप्ता ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।विकास मूलरूप से फिरोजाबाद के रामनगर का रहने वाला था और अपनी पत्नी दीप्ति और बेटी के साथ यहां रह रहा था।जानकारी के मुताबिक 15 जनवरी को विकास की पत्नी दीप्ति अपनी बेटी को लेकर मायके रामनगर फिरोजाबाद गई थी।वहां बेटी को छोड़ अचानक लापता हो गई।काफी खोजबीन के बाद भी पत्नी का कुछ पता नहीं चल सका,जिससे विकास काफी तनाव में था।इसी के चलते उसने कमरा अंदर से बंद कर छत के कुंडे से फांसी लगा ली।घटना की सूचना विकास की सास अंशू गुप्ता ने रनियां पुलिस को दी।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी के लापता होने के चलते विकास डिप्रेशन में था। इसी कारण उसने यह कदम उठा लिया।विकास की सास ने बताया कि उनकी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना रामनगर फिरोजाबाद में दर्ज कराई गई है।पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम के द्वारा साक्ष्य एकत्र करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।जो भी तथ्य सामने निकलकर आएंगे।उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button