कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में डीसीएम में लगी आग,फायरकर्मियों ने पाया काबू

चालक सुरक्षित,पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक डीसीएम में आग लग गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर डीसीएम चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाया।

देवीपुर चौकी प्रभारी अभिषेक चौहान ने बताया कि हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी प्रदीप कुमार 35 वर्ष अपनी डीसीएम लेकर कानपुर जा रहे थे।इसी दौरान झांसी कानपुर हाइवे पर नायरा पेट्रोल पंप के पास उनकी डीसीएम में अचानक आग लग गई।आग लगने से वाहन में तेजी से लपटें उठने लगीं।

स्थानीय लोगों की मदद से डीसीएम चालक को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया।सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया है।जिससे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात : जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम माती में सांसद खेल स्पर्धा का भव्य समापन, विजेताओं को मिला सम्मान

 

Related Articles

AD
Back to top button