कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में तेज रप्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति समेत चार घायल

घायलों में तीन साल की बच्ची भी शामिल, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

Story Highlights
  • घायलों को भेजा गया अस्पताल
  • चालक फरार,पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी

कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के कहिंजरी चौकी अंतर्गत बनीपारा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर एक तेज रप्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक चालक एरवाकटरा के मढ़ी बजेढी निवासी मोहित उनकी पत्नी अर्चना,विवाहित साली ललिता और मोहित की तीन वर्षीय बेटी सृष्टि गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाइक सवार सभी लोग निमंत्रण से लौट रहे थे।हादसे की सूचना मिलते ही पीआरबी चालक विनय कुमार और कांस्टेबल अभिषेक कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।सभी घायलों को रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर कर दिया।

घायल मोहित की सास राजेश्वरी ने घटना के संबंध में बताया कि सभी लोग नौरंगा लालपुर रूरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर चार अलग अलग मोटरसाइकिलों से घर वापस लौट रहे थे।मोहित अपनी पत्नी,साली और बेटी श्रष्टि के साथ एक बाइक में सवार थे।कहिंजरी कपराहट के पास कहिंजरी की ओर से आ रहे एक तेज रप्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े-  जालौन: जिलाधिकारी ने डीआईओएस कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया, लापरवाही पर दिया कड़ा निर्देश

Related Articles

AD
Back to top button