कानपुर देहात में तेज रप्तार डंपर ने डीसीएम में मारी टक्कर,क्लीनर की मौत
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार भोर पहर एक तेज रप्तार डंपर व डीसीएम के बीच भिड़ंत में डीसीएम के क्लीनर की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

- चालक बाल बाल बचा
- पुलिस कार्यवाही में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार भोर पहर एक तेज रप्तार डंपर व डीसीएम के बीच भिड़ंत में डीसीएम के क्लीनर की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।वहीं हादसे में डीसीएम चालक बाल बाल बच गया।हादसा भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर चौकी के अंतर्गत झांसी कानपुर नेशनल हाइवे पर नायरा पेट्रोल पंप के पास हुआ।जहां मंगलवार सुबह करीब 2.45 बजे एक तेज रप्तार डंपर ने टमाटर लदे डीसीएम में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में डीसीएम का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह,चौकी प्रभारी देवीपुर अभिषेक कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल क्लीनर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक क्लीनर की पहचान 19 वर्षीय करण के रूप में हुई है।वहीं हादसे में डीसीएम चालक बाल बाल बच गया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों को सूचना भेजी गई है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



