कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में तेज रप्तार कार रोलर से टकराई,सिपाही घायल

कानपुर नगर के गुजैनी पीआरबी में तैनात है सिपाही अभिषेक

कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।रनियां थाना क्षेत्र के कुंदनपुर गांव के सामने शनिवार को एक तेज रप्तार कार आगे चल रहे एक लोडर से टकरा गई।

हादसे में कार चला रहा सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।घायल सिपाही की पहचान इटावा जनपद के मैनपुरी निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।वह वर्तमान में कानपुर नगर के गुजैनी पीआरबी में तैनात है।शनिवार को अभिषेक अपनी कार से मैनपुरी जा रहे थे तभी रनियां थाना क्षेत्र के कुंदनपुर गांव के सामने उनकी कार आगे चल रहे एक लोडर से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल सिपाही को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह ने बताया कि घायल सिपाही को अस्पताल भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने औरैया कलेक्ट्रेट में की विकास कार्यों की समीक्षा

Related Articles

AD
Back to top button