कानपुर देहात में तेज रप्तार कार डिवाइडर से टकराई,एक की मौत,एक घायल
कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर शुक्रवार एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है

- घायल को भेजा गया अस्पताल
- परिजनों में मचा कोहराम
- पुलिस कार्यवाही में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर शुक्रवार एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।हादसा रात करीब 11 बजे हुआ।हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।जानकारी के मुताबिक कानपुर की ओर से आ रही एक तेज रप्तार कार ट्रैक्टर एजेंसी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।हादसे में कार सवार 30 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई।जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान रूरा थाना क्षेत्र के करीगांव निवासी 30 वर्षीय शिवम् के रूप में हुई है।वह अपने साथी अजय कुमार 28 वर्ष के साथ देर रात कार से कानपुर से अपने गांव कारी लौट रहे थे।उनकी कार जैसे ही अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली नेशनल हाइवे पर सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के पास पहुंची,वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।हादसे में शिवम् की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची।एंबुलेंस के ईएमटी जितेंद्र ने घायल अजय कुमार को प्राथमिक उपचार दिया।एंबुलेंस पायलट जय प्रकाश ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में भर्ती कराया।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सुमित ने अजय कुमार की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इंस्पेक्टर क्राइम जीतेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामले की जांच की जा रही है।



