उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में तेज रप्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में एक तेज रप्तार मोटरसाइकिल ने एक अधेड़ महिला की जान ले ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है

Story Highlights
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में एक तेज रप्तार मोटरसाइकिल ने एक अधेड़ महिला की जान ले ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतका की पहचान मुबारकपुर गांव निवासी बालकिशन की 50 वर्षीय पत्नी रामजानकी के रूप में हुई है।हादसा बीती शनिवार शाम करीब 7.30 बजे हुआ।जब करीमनगर की ओर से आ रही एक तेज रप्तार मोटरसाइकिल के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए रामजानकी को पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना की जानकारी होने पर परिजन उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए राजपुर पीएचसी लेकर गए।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।रामजानकी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।परिजनों की तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button