उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में तेज रप्तार ईको कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी,मासूम समेत चार की मौत

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के बैरी सवाई गांव के पास शुक्रवार देर शाम एक ईको कार के अनियंत्रित होकर तालाब में गिर जाने से उसमें सवार एक मासूम समेत चार की मौत हो गई

पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के बैरी सवाई गांव के पास शुक्रवार देर शाम एक ईको कार के अनियंत्रित होकर तालाब में गिर जाने से उसमें सवार एक मासूम समेत चार की मौत हो गई।घटना शाम करीब 7.30 बजे उस समय हुई जब कार सवार परिवार औरैया से एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला।उन्हें तत्काल उपचार के लिए शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों ने मासूम समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।मृतकों में राजकिशोर अग्निहोत्री 60 वर्ष,उनकी पत्नी स्नेहलता अग्निहोत्री 55 वर्ष,अंकुर अग्निहोत्री की पत्नी हिमांशु अग्निहोत्री 30 वर्ष और उनका दो वर्षीय पुत्र शिव शामिल हैं।घायलों की पहचान कृतिका अग्निहोत्री 30 वर्ष,सुधा बाजपेई 45 वर्ष,वाणी अग्निहोत्री 3 वर्ष,कान्हा 4 वर्ष और सुधांशु अग्निहोत्री 24 वर्ष के रूप में हुई है।सभी मृतक और घायल कल्याणपुर कानपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस के मुताबिक कार चालक घटना के बाद से फरार है।उसकी तलाश जारी है।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतकों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button