उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में तेज रप्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर,दो घायल

कानपुर देहात में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है।रूरा गहलों मार्ग पर गुटैहा गांव के पास एक तेज रप्तार ट्रक ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार

Story Highlights
  • हालत गंभीर,पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है।रूरा गहलों मार्ग पर गुटैहा गांव के पास एक तेज रप्तार ट्रक ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।घायलों की पहचान कारी निवासी अभिषेक सिंह और कोकी के रूप में हुई है।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।उन्होंने घायलों को एंबुलेंस की मदद से शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

AD
Back to top button