कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने किसान को कुचला,मौत

जनपद में दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कानपुर देहात: जनपद में दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मामला कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के आलमपुर के पास का है।घटना उस समय हुई जब सिकंदरा कस्बे के सुभाष नगर निवासी शिवम पाल 26 वर्ष अपनी बाइक से सिकंदरा से आलमपुर की ओर जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।हादसे की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी रेणुका पाल और मां राममूर्ति घटनास्थल पर पहुंची।

परिजनों के मुताबिक शिवम खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे और घर के कमाने वाले एकमात्र सदस्य थे।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button