उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से मां,बेटे की मौत,घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के महाराजपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार लोडर ने घर के बाहर खड़ी मां बेटे को रौंद दिया।हादसे में बेटे की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि मां ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।घटना से गुस्साए परिजनों ने यातायात जाम कर दिया

Story Highlights
  • उपजिलाधिकारी भूमिका यादव तथा एडिशनल एसपी राजेश पांडेय ने घटनास्थल पहुंच परिजनों को कराया शांत
  • सात थानों की पुलिस मौके पर

पुखरायां।कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के महाराजपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार लोडर ने घर के बाहर खड़ी मां बेटे को रौंद दिया।हादसे में बेटे की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि मां ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।घटना से गुस्साए परिजनों ने यातायात जाम कर दिया।सूचना मिलने पर सात थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।रविवार सुबह लोडर ने नीलम देवी और उनके बेटे हेमंत को कुचल दिया।जिसमें बेटे हेमंत की मौके पर मौत हो गई जबकि नीलम की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।घटना से आक्रोशित परिजनों ने झींझक रसूलाबाद मार्ग जाम कर दिया।सूचना मिलने पर मंगलपुर,राजपुर,बरौर,डेरापुर समेत करीब सात थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।डेरापुर उपजिलाधिकारी भूमिका यादव व एडिशनल एसपी राजेश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाबुझा कर शांत कराया तथा उन्हें मांगे पूरी किए जाने का आश्वाशन दिया।इस दौरान करीब साढ़े पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा।तत्पश्चात यातायात सुचारू रूप से चालू किया गया।

Related Articles

AD
Back to top button