उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में त्योहारों के चलते पुलिस प्रशासन सतर्क

कानपुर देहात में आगामी त्योहारों धनतेरस,दीपावली,छठ पूजा के चलते पुलिस प्रशासन सतर्क है।पुलिस प्रशासन त्योहारों को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता

Story Highlights
  • क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ रनियां में किया पैदल गश्त
  • शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने की अपील
  • अराजकतत्वों को चेतावनी

पुखरायां।कानपुर देहात में आगामी त्योहारों धनतेरस,दीपावली,छठ पूजा के चलते पुलिस प्रशासन सतर्क है।पुलिस प्रशासन त्योहारों को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता।जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ रनियां कस्बे के मुख्य बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गश्त के दौरान अधिकारियों ने बाजारों में भीड़भाड़,यातायात व्यवस्था एवं अतिक्रमण की स्थित का जायजा लिया।क्षेत्राधिकारी ने दुकानदारों व व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने एवं मार्गों को अवरुद्ध न करने के निर्देश दिए।इस दौरान वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया।गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।जिससे बाजारों में सुरक्षा का माहौल सुदृढ़ रहा।आम जनमानस से बातचीत करते हुए सीओ संजय वर्मा ने कहा कि दीपावली पर शांति,सौहाद्र एवं यातायत व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही की जाएगी।अराजकतत्वों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान अशांति उत्पन्न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।अमन चैन में खलल कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी।

Related Articles

AD
Back to top button