कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दबंगों का आतंक: घर में घुसकर पति-पत्नी पर हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सुक्खा निवादा गांव में दबंगों ने एक घर में घुसकर महिला और उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सुक्खा निवादा गांव में दबंगों ने एक घर में घुसकर महिला और उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

हमले की शुरुआत
जानकारी के अनुसार, मोमना बानो नाम की महिला अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के भिक्खू उर्फ नूर आलम और उसके बेटे वसीम उर्फ हीरो ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मोमना बानो ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया।

 

पति पर भी हमला
शोर सुनकर बचाने आए उनके पति नन्हू पर भी हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया।

 

पुलिस की कार्रवाई
रसूलाबाद कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

AD
Back to top button