उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दबंगों ने पति, पत्नी व बेटी के साथ की गाली गलौज,मारपीट,दी जान से मारने की धमकी

कानपुर देहात में बीते गुरुवार दोपहर तीन लोगों ने किसी बात को लेकर पति,पत्नी व बेटी के साथ गाली गलौज,मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है

Story Highlights
  • पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

पुखरायां।कानपुर देहात में बीते गुरुवार दोपहर तीन लोगों ने किसी बात को लेकर पति,पत्नी व बेटी के साथ गाली गलौज,मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है।यहां के मिर्जापुर लकोठिया के रहने वाले सुभाष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे वह अपनी पत्नी ज्योति व बेटी साक्षी के साथ अपने घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था कि तभी गांव ने बेंचेलाल,बबलू व सुनील ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज शुरू कर दी।जब उसने इस बात का विरोध किया तो उक्त तीनों ने मिलकर उसे तथा उसकी पत्नी व बेटी को लाठी डंडों,लात घूंसों से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button