कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दबंगों ने पिता पुत्र पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

पीड़ित परिवार ने अकबरपुर कोतवाली में दी तहरीर, आरोपियों की तलाश जारी।

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने एक रिटायर्ड फौजी के पिता और भाई पर धारदार औजार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़ित रिटायर्ड फौजी नरेंद्र कुमार ने मामले की लिखित शिकायत कोतवाली अकबरपुर में दी है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।नरेंद्र सिंह के मुताबिक उनके पिता रामसिंह और बड़े भाई महेंद्र सिंह भवानीदीन पुरवा गांव में दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं।रविवार की देर शाम गांव के चार पांच दबंग धारदार हथियार से लैश होकर उनकी दुकान में घुस आए।उन्होंने महेंद्र सिंह के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।हमले में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।

जब पिता रामसिंह ने बीचबचाव करने की कोशिश की तो दबंगों ने उन्हें भी मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।रिटायर फौजी ने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।रुरुवाहार चौकी इंचार्ज जीतेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।जांचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात : उप जिलाधिकारी अकबरपुर द्वारा जरूरतमंदों को वितरित किए गए कंबल

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button