कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दरिंदे को मिली 10 साल की सजा पुलिस की पैरवी से दुष्कर्म के दोषी को जेल

ऑपरेशन कन्विक्शन और मिशन शक्ति 5.0 के तहत भोगनीपुर पुलिस ने पीड़िता को दिलाया न्याय

कानपुर देहात में महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त पैरवी रंग लाई है। थाना भोगनीपुर क्षेत्र के करियापुर निवासी एक दरिंदे को अदालत ने 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। माननीय न्यायालय एडीजे/एफटीसी प्रथम ने अभियुक्त छोटे को दुष्कर्म का दोषी पाते हुए जेल भेजने के साथ ही 20 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। यह फैसला जिले में महिला सुरक्षा और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति की एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।

मामला जनवरी 2022 का है जब अभियुक्त छोटे ने एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत पर थाना भोगनीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए विवेचना पूरी की और महज दो महीने के भीतर ही 28 फरवरी 2022 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत इस केस की प्रभावी मॉनिटरिंग की गई ताकि अपराधी किसी भी सूरत में बच न सके।

न्यायालय में भोगनीपुर पुलिस, कोर्ट पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल ने मजबूत साक्ष्य और गवाह पेश किए। सटीक तथ्यों और निरंतर प्रभावी पैरवी का नतीजा यह रहा कि अदालत ने अभियुक्त को सजा सुना दी। यदि दोषी अर्थदंड की राशि जमा नहीं करता है, तो उसे दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही और न्यायिक सफलता से समाज में कड़ा संदेश गया है कि महिलाओं से छेड़छाड़ या अपराध करने वालों की जगह सिर्फ जेल की सलाखों के पीछे है।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कामयाबी: शराब ठेके में चोरी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

Related Articles

AD
Back to top button