कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत 

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी, खेत में काम करते समय हुआ हादसा

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते समय रोटावेटर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।मृतक की पहचान नंगापुर मौजा लोदीपुर निवासी 35 वर्षीय विक्रम उर्फ विनय प्रताप सिंह के रूप में हुई है।विक्रम मंगलवार को खेतों में काम कर रहा था।इसी दौरान उसकी रोटावेटर की चपेट में आकर मृत्यु हो गई।

सूत्रों के मुताबिक ट्रैक्टर लोदीपुर निवासी मोहर सिंह चला रहा था।इसी दौरान हादसा हो गया।घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।विक्रम का शव रोटावेटर में बुरी तरह फंसा हुआ था।उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मृतक के शव को रोटावेटर से बाहर निकाला।

तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button