कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर हाइवे पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई।वही कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।कार मे कुल पांच लोग सवार थे

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर हाइवे पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई।वही कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।कार मे कुल पांच लोग सवार थे।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।हादसा शाम करीब 7.50 बजे जैन वर्ल्ड स्कूल के पास नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ।जहां पर एक तेज रप्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी रेलिंग से टकरा गई।बताया जा रहा है कि कार में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे।हादसे में सुनील व अजय निवासी पहलवानपुर आजादनगर थाना नवाबगंज कानपुर नगर की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि कार चालक सत्येंद्र सिंह निवासी दादा नगर कानपुर नगर गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं कार में सवार विशाल व राजेश को भी मामूली चोटें आईं हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।एस एस आई सुमन दीक्षित ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मृतकों के परिजनों को सूचना भेजी जा रही है।यातायात सुचारू रूप से चालू है।अन्य विधिक कार्यवाही जारी है।



