कानपुर देहात में दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा,भेजा जेल
कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए थाना डेरापुर पुलिस ने छेड़छाड़ तथा दुष्कर्म के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 10 फरवरी को थाना डेरापुर पर थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा दी गई

पुखरायां।कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए थाना डेरापुर पुलिस ने छेड़छाड़ तथा दुष्कर्म के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 10 फरवरी को थाना डेरापुर पर थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा दी गई तहरीर पर उरसान निवासी शैलेश कुमार के विरुद्ध छेड़छाड़ तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था पीड़ित द्वारा 15 फरवरी को न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज करवाए गए।तत्पश्चात पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी।मामले में आरोपी फरार चल रहा था।रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर फरार चल रहे आरोपी आरोपी शैलेश कुमार को थाना क्षेत्र के प्रकाश ढाबा के पास दबोच लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।



