उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंगलपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है

Story Highlights
  • वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर महिला से किया था दुष्कर्म

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंगलपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी की पहचान जिगना निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई है।पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि अरविंद ने उनकी पत्नी से वीडीओ कॉल पर बात की और उसकी रिकॉर्डिंग कर ली।इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।आरोपी पीड़िता को गुजरात भी ले गया और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया।किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया।शनिवार को उपनिरीक्षक कमलेश यादव व कांस्टेबल संतोष कुमार की टीम ने आरोपी को थाना क्षेत्र के जिगना मोड़ मेन रोड़ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेजा जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button