उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दो अज्ञात बाइक सवारों ने बुजुर्ग से की 7400 रुपए की टप्पेबाजी

कानपुर देहात में टप्पेबाजी का एक मामला सामने आया है।डेरापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग से टप्पेबाजी कर 7400 रुपए लूट लिए।खालागांव निवासी बालकिशन ने पुलिस को बताया कि वह साइकिल से रसधान में ज्वैलर्स की दुकान पर गिरवी रखे जेवर का ब्याज जमा करने जा रहे थे

Story Highlights
  • रिश्तेदार बनकर की ठगी
  • रिपोर्ट दर्ज
  • पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में टप्पेबाजी का एक मामला सामने आया है।डेरापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग से टप्पेबाजी कर 7400 रुपए लूट लिए।खालागांव निवासी बालकिशन ने पुलिस को बताया कि वह साइकिल से रसधान में ज्वैलर्स की दुकान पर गिरवी रखे जेवर का ब्याज जमा करने जा रहे थे।अमौली पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उन्हें रोक लिया।उन्होंने खुद को रिश्तेदार बताया और बातों में उलझा लिया।आरोपियों ने बुजुर्ग को अपनी बाइक में बिठाया और चालाकी से उनकी जेब से 7400 रुपए निकाल लिए।कुछ दूर जाकर बदमाशों ने धक्का देकर बुजुर्ग को नीचे गिरा दिया और फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस ने मौके पर जांच की।थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

AD
Back to top button