उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दो अलग अलग मामलों में वांछित आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,भेजा गया जेल

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए मंगलवार को थाना मूसानगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अलग अलग मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए मंगलवार को थाना मूसानगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अलग अलग मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।थाना प्रभारी शिवनारायन सिंह ने बताया कि कन्नौज जनपद के रामपुर निवासी आकाश के विरुद्ध बीते दिनों थाना पर एक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में तथा मूसानगर थाना क्षेत्र के बहमरौली घार निवासी महेश के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व हत्या मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया था।मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर वांछित आरोपियों आकाश व महेश को दबोच लिया। आरोपियों को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button