कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दो नाबालिक किशोरियों के साथ छेड़छाड़,रिपोर्ट दर्ज

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में दो नाबालिक किशोरियों के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है।आरोपी ने किशोरियों को बिस्कुट का लालच देकर सुनसान जगह में छेड़छाड़ की।पुलिस ने पॉस्को जैसी संगीन धारा में मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पीड़िता की मां ने शनिवार को थाना भोगनीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला सुभाष सोनी उम्र करीब 60 वर्ष उनकी 10 वर्षीय पुत्री व उनके पड़ोसी की 9 वर्षीय पुत्री के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता है।बीते 14 सितंबर को भी आरोपी दोनों को बहाने से घर के पास बने बाड़े में बुलाकर ले गया।

जहां पर सुनसान जगह में उसने उनके साथ छेड़छाड़ की।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button