उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नहर में मिला 30 वर्षीय महिला का निर्वस्त्र शव,नहीं हो सकी पहचान

पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मटियामऊ नहर पुल के पास रविवार को एक महिला का निर्वस्त्र अवस्था में शव उतराता है।महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है।शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस शव के शिनाख्त में जुट गई है।घटना की सूचना ग्राम प्रधान मटियामऊ कमला देवी ने कोतवाली पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों तथा फोरेंसिक टीम को घटना के संबंध में अवगत कराया।घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों और इलाकाई लोगों की भींड मौके पर जमा हो गई।पुलिस ने ग्रामीणों और की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया।ग्रामीणों और आसपास के लोगों से शव के शिनाख्त के प्रयास कराए गए।परन्तु भरकस प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात शव के शिनाख्त में जुट गई है।कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

Related Articles

AD
Back to top button