कानपुर देहात में नहाते समय युवती का बनाया वीडियो,सोशल मीडिया पर किया वायरल
रिपोर्ट दर्ज,युवती ने की कड़ी कार्यवाही की मांग

कानपुर देहात में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है।मंगलपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर चोरी छिपे नहाते समय उसका वीडियो बनाने और उसे वायरल कर देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पूर्व मोहल्ले के एक युवक ने नहाते समय गुप्त रूप से उसका वीडियो बना लिया था।युवती को घटना की जानकारी तब हुई जब यह वीडियो किसी अन्य व्यक्ति के फोन पर पहुंचा और मामले का खुलासा हुआ।आरोपी की पहचान गांव के कन्हैया कश्यप के रूप में हुई है।
पीड़िता युवती ने पुलिस को बताया कि इस अमानवीय कृत्य से उसकी छबि धूमिल हो रही है।उसने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़े- मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस ने बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर चलाया महिला जागरूकता अभियान



