कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल
पुलिस ने अनवां जाने वाले रास्ते से दबोचा

राजपुर। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु थाना राजपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा दुष्कर्म संबंधी मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस की इस कार्यवाही ने अपराध जगत में सनसनी मचा दी है।थाना प्रभारी राजपुर सनत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाना राजपुर पर एक युवक के विरुद्ध अपनी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा दुष्कर्म करने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़िता किशोरी को बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया था तथा आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी थी।मामले में आरोपी पिछले दो साल से लगातार फरार चल रहा था।
उपनिरीक्षक नीरज कुमार की टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।मामले में बुधवार को पुलिस टीम को सफलता हाथ लग गई।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी को थाना क्षेत्र के अनवां जाने वाले रास्ते से दबोच लिया।आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के भिंड जिले के दमोह गांव मुरावली निवासी मनोज के रूप में हुई है।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया।जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़े- वर्ष 2023-24 के लिये ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता‘‘ पुरस्कार हेतु प्रेषित करें प्रस्ताव/आवेदन


