कानपुर देहात में नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने झींझक स्टेशन के पास से दबोचा ,भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु थाना मंगलपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु थाना मंगलपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी की पहचान शहबाजपुर अकबरपुर निवासी शिवम् के रूप में हुई है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बीते दिसंबर माह में पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 27 दिसंबर को उनकी नाबालिक बेटी घर से झींझक कस्बे में स्कूल जाने के लिए निकली थी।लेकिन वापस नहीं लौटी।जानकारी करने पर पता चला कि उस दिन विद्यालय में शीतकालीन अवकाश था।बेटी के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनकी नाबालिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर शिवम् का नाम सामने आया।तत्पश्चात पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।रविवार को पुलिस ने आरोपी को झींझक स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।



