कानपुर देहात में नाबालिक से दुष्कर्म का प्रयास,पिता को बंधक बनाया
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने छह लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।महिला का कहना है कि आरोपियों ने घर में घुसकर उसके पति को बंधक बनाया और उसकी नाबालिक बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया।पुलिस द्वारा कार्यवाही न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली

मंगलपुर।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने छह लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।महिला का कहना है कि आरोपियों ने घर में घुसकर उसके पति को बंधक बनाया और उसकी नाबालिक बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया।पुलिस द्वारा कार्यवाही न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली।जिसके बाद मंगलपुर थाने में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।महिला ने मंगलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि यह घटना 27 नवंबर 2025 की रात को हुई थी।गांव के सुनील उर्फ गुड्डू,चंद्रशेखर पाल,उड़नवापुर की मड़ैया निवासी करण सिंह और तीन अन्य लोग उनके घर के दरवाजे पर आए।उन्होंने जातिसूचक गालियां दीं और पथराव किया।शोर सुनकर जब महिला ने दरवाजा खोला तो आरोपी घर में घुस आए।उन्होंने महिला के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए।इस दौरान एक आरोपी ने तमंचे के बल पर महिला के पति को बंधक बना लिया और उसकी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।इसी बीच शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।इसके बाद उसे न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश दुबे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।



