कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नाबालिक का शारीरिक शोषण तथा धर्म परिवर्तन की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

आरोपी को मंगलपुर संदलपुर मार्ग स्थित बहेड़ा मोड से गिरफ्तार किया गया।

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना मंगलपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को मंगलपुर संदलपुर मार्ग स्थित बहेड़ा मोड से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी की पहचान आसिब के रूप में हुई है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिक पुत्री के साथ शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।पीड़िता के पिता ने गांव के ही रहने वाले आशिब पर आरोप लगाया था।

आरोपी दो साल से लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण कर रहा था तथा धर्म परिवर्तन की धमकी भी देता था।शिकायत में बताया गया कि वह पीड़िता को जातिसूचक गालियां भी देता था तथा मामला दर्ज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था।प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्यवाही की गई है।आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button