उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में पटाखा चलाने के दौरान बच्चा झुलसा,उपचार जारी
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ताजपुर में पटाखा चलाने के दौरान एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ताजपुर में पटाखा चलाने के दौरान एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया।जानकारी के मुताबिक रामकुमार का 4 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार 4 वर्ष अपने घर में नीचे पटाखा चला रहा था।इसी दौरान उसने पटाखों की बारूद इकट्ठी कर उसमें आग लगा दी।घर के अन्य सदस्य उस समय छत पर थे।आग लगने से उठे धुएं और बच्चे की चीख पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे।उन्होंने देखा कि ऋतिक का हाथ बुरी तरह जल चुका था।परिजन आनन फानन में बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद पहुंचे।जहां मौजूद चिकित्सक ने बच्चे का उपचार किया।



