कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर दबंगों का हमला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

मंगलपुर थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्र प्रिंस गुप्ता पर कुछ दबंगों ने बेरहमी से हमला कर दिया।

Story Highlights
  • दो अज्ञात समेत सात के खिलाफ मामला दर्ज,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • छात्र को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर देहात: मंगलपुर थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्र प्रिंस गुप्ता पर कुछ दबंगों ने बेरहमी से हमला कर दिया। यह घटना असवी और लाडपुर के बीच हुई, जब प्रिंस अपने दोस्त हरवेंद्र भदौरिया की मोटरसाइकिल पर असवी स्थित परीक्षा केंद्र से घर लौट रहा था। हमलावरों ने उसे रास्ते में रोक लिया और बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद लाठी-डंडों, लात-घूंसों से उसकी पिटाई की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

हमले में सात लोग शामिल, पांच के नाम आए सामने

प्रिंस के परिजनों के मुताबिक, हमले में सियांशु, गुलाब, ऋषभ सहित चार अज्ञात लोगों समेत कुल सात दबंग शामिल थे। घटना के बाद परिजनों ने मंगलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पांच नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच, सख्त कार्रवाई का वादा

मंगलपुर थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।

इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

AD
Back to top button