कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में 100 फिट ऊंचे टावर पर चढ़ी महिला को मिला न्याय

मंगलपुर में आठ नामजद समेत छह सात अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

Story Highlights
  • दो गिरफ्तार,अन्य आरोपियों की तलाश जारी

कानपुर देहात: जनपद के मुंगीसापुर कस्बे में न्याय की मांग को लेकर एक महिला करीब 100 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ गई।महिला ने गांव के कुछ लोगों पर लूट,मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही न होने पर जान देने की चेतावनी दी।करीब दो घंटे चले हाइवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और प्रशासन के आश्वासन पर महिला नीचे उतरी।

जिसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामला मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।पीड़िता का आरोप है कि 9 जून की रात वह अपने पति के साथ गांव लौट रही थी।गांव के कुछ दूर पहले कई लोगों ने उन्हें घेर लिया।आरोपियों ने महिला के गले से मंगलसूत्र और पति से नगदी छीन ली।विरोध करने पर दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई,जिसमें महिला के पति का हाथ टूट गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं।महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और झाड़ियों की ओर खींच ले गए।

शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह उसी रात थाने पहुंची थी लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।कार्यवाही न होने से नाराज महिला ने मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध जताया और न्याय की मांग की।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यवाही का आश्वासन दिया।पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आठ नामजद समेत छह सात अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट,मारपीट,छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात में नहर में बुजुर्ग लापता


 

Related Articles

AD
Back to top button